Wednesday, September 25, 2024
No menu items!

क्‍या आदर्श घोटले के दाग मिट जाएंगे? भगवा दल में एंट्री लेते से ही विपक्ष को अशोक चव्हाण का करारा जवाब

Adarsh Housing scam: 12 years on, court yet to take note of chargesheet  against ex-Congressman Ashok Chavan - India Today

ई दिल्‍ली (New Dehli)। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण (Former CM Ashok Chavan)अब भाजपा के नेता बन गए हैं। उन्होंने कांग्रेस (Congress)से अपना 4 दशक पुराना रिश्ता तोड़ (break the relationship)लिया है और भगवा दल में एंट्री (Entry into saffron party)ले ली है। लेकिन कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री रहते हुए उन पर जिस आदर्श हाउसिंग घोटाले के आरोप लगते रहे हैं, उससे जुड़े सवाल उनका पीछा नहीं छोड़ रहे। भाजपा से जुड़ने के बाद सवाल उठाया गया कि क्या अब उनका यह दाग खत्म हो गया है। इस पर अब तक भाजपा ने कोई जवाब नहीं दिया है, लेकिन खुद अशोक चव्हाण ने आलोचकों को जवाब दिया है।

अशोक की भूमिका हाई कमान द्वारा तय की जाएंगी

अशोक चव्हाण का कहना है कि इस मामले में हाई कोर्ट का फैसला उनके पक्ष में आया था। उन्होंने कहा, ‘बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मामले में फैसला मेरे पक्ष में दिया था। यहां तक कि यह मामला एक राजनीतिक हादसे की तरह था। कुछ एजेंसियों ने इस मामले में फैसले पर सवाल भी उठाए थे। मुझे इसके चलते काफी परेशानी उठानी पड़ी है। अब मुझे लगता है कि यह कोई मुद्दा ही नहीं है। यह सब बंद होना चाहिए।’ वहीं उन्हें पार्टी में एंट्री दिलाते हुए राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अशोक चव्हाण का कद राष्ट्रीय स्तर का है। इसलिए उनकी भूमिका कोई हाईकमान द्वारा ही तय किया जाएगा।

देश के लिए योगदान देना चाहता हूं

फडणवीस ने कहा कि देश भर में तमाम नेता भाजपा जॉइन कर रहे हैं। अशोक चव्हाण ने हमसे कहा था कि वह पार्टी में बिना शर्त आना चाहते हैं। उनका कहना था कि मैं किसी पद के लिए नहीं आ रहा हूं बल्कि देश के लिए योगदान देना चाहता हूं। अशोक चव्हाण का पहले गुरुवार को ही भाजपा में आने का प्लान था, लेकिन इस कार्यक्रम को दो दिन पहले ही कर लिया गया। इसकी वजह यह है कि अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजा जा रहा है और पहले ही जॉइन करा लिया है तो उनको नामांकन के लिए वक्त मिल सकेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular