Saturday, September 21, 2024
No menu items!

किशोरी के साथ चलती कार में दुष्कर्म, फटे कपड़े और नंगे पैर पहुंची थाने

आगरा। आगरा के बाह थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ कार में दरिंदगी की गई। दुष्‍कर्म करने वाला उसका पड़ोसी है। कार ड्राइवर ने इस वारदात में दुष्‍कर्मी का साथ दिया। दरअसल पड़ोस में रहने वाला युवक किशोरी को बहाने से अपने साथ ले गया था। उसने किशोरी को एक कार में बैठाया। इसके बाद चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसे बीच सड़क पर छोड़ा और भाग निकले। किशोरी राहगीरों की मदद से थाने पहुंची। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

किशोरी ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक उसे अपने साथ ले गया था। बलरई क्षेत्र में उसने कार चालक के सहयोग से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे बीच रास्ते पर ही छोड़ दिया। किशोरी के कपड़े फटे हुए थे, उसके पैरों में चप्पल तक नहीं थी। वो राहगीरों की मदद से थाने पहुंच सकी।

किशोरी के पिता भी थाने पहुंच गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी विजेंद्र उर्फ विंदा सहित दो के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया। थानाध्यक्ष बाह ने बताया नामजद आरोपी विजेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular