Friday, September 20, 2024
No menu items!

रक्सौल में तेंदुआ की खाल के साथ दो लोग गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण। जिले की नेपाल सीमा से लगे रक्सौल शहर में तेंदुआ की खाल, नाखुन और दांत के साथ दो तस्कर को पुलिस ने वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के अधिकारियों के सहयोग से गिरफ्तार किया है। रक्सौल डीएसपी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तेंदुआ की खाल के साथ कुछ लोग सिसवा नहर के पास मौजूद है। इसके बाद एसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर टीम गठित कर छापेमारी की गई। जहां सिसवा नहर रोड में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार दोनों की पहचान नेपाल रौतहट जिले के मौलापुर निवासी मुकेश यादव व रक्सौल निवासी विक्की कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार दोनों से वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्‍यूरो व स्थानीय पुलिस पूछताछ कर रही है। उन्‍होंने बताया ऐसा अनुमान है कि दोनों आरोपी तेंदुआ की खाल नेपाल से लाकर किसी अन्य को सप्लाई करने वाले थे। इसी बीच छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद तेंदुआ खाल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 लाख के आसपास बताई जा रही है।

छापेमारी टीम में डीएसपी धीरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर राजीव नंदन सिन्हा, वन्य जीव अपराध नियंत्रण व्यूरो के अधिकारी नारायण राम सेवक के साथ अन्य सुरक्षाबल शामिल थे।उल्लेखनीय है,कि भारत नेपाल सीमा पर वन्य जीवो के अंगो के बड़ा तस्कर गिरोह सक्रिय है।हाल में ही रक्सौल में एक जड़ी बूटी के दूकान में की गयी छापेमारी इसका खुलासा हुआ था। वही इन तस्करों की गिरफ्तारी से इनके गिरोह तक पहुंचने में पुलिस को सफलता मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular