Saturday, September 28, 2024
No menu items!

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नेताजी को नमन कर देशवासियों को दी पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं

Netaji: Attempts made to forget Netaji, our effort to honour him: Amit Shah  | India News - Times of India

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सरकारितामंत्री अमित शाह ने देशवासियों को पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। शाह ने मंगलवार को एक्स हैंडल पर कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को उनकी जयंती पर वह कोटिशः नमन।

देशवासियों को पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं।

शाह ने कहा कि अपनी अद्भुत नेतृत्वशक्ति से नेताजी ने ‘आजाद हिंद फौज’ की स्थापना कर भारत के स्वतंत्रता-संघर्ष को एक नई दिशा दी। उनके जीवन का एक मात्र लक्ष्य भारत की स्वतंत्रता था, जिसके लिए उन्होंने अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। नेताजी का जीवन, उनका देश प्रेम और शौर्य देश के युवाओं का प्रेरणा केंद्र रहेगा। कृतज्ञ राष्ट्र उनके त्याग व साहस का सदैव ऋणी रहेगा।

उनकी जयंती देशभर में मनाई जाती रही

उल्लेखनीय है कि भारत के महान क्रांतिकारी व ‘आजाद हिंद फौज’ की स्थापना करने वाले नेताजी का जन्म 23 जनवरी 1897 में ओडिशा के कटक में हुआ था। 23 जनवरी को उनकी जयंती देशभर में मनाई जाती रही है लेकिन वर्ष 2021 से इस दिवस को प्रधानमंत्री मोदी ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular