मनोरंजन

‘एक व्यक्ति में लाखों परतें होती हैं जो…’, मौनी रॉय की इंस्टाग्राम पोस्‍ट ने बढ़ाई फैंस की चिंता

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री आए दिन सोशल मीडिया पर फैंस के साथ पोस्ट साझा करती रहती हैं। हाल ही में मौनी ने एक नोट साझा किया है। उनके इस नोट को देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोग एक-दूसरे के बारे में धारणा बना लेते हैं। एक व्यक्ति में लाखों परतें होती हैं, जो पोस्ट से समझा नहीं आएंगी। उनके इस नोट पर यूजर्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं मौनी के इस नोट में क्या लिखा है।

स्टोरी साझा कर मौनी रॉय ने लिखा ये नोट

मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी साझा करते हुए एक नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘सोशल मीडिया हमें लोगों के साथ बिना किसी रिश्ते के उनके जीवन तक पहुंचने की धारणा देता है। इसलिए हमें लगता है कि हम लोगों को उनके पोस्ट के आधार पर जानते हैं कि वे क्या साझा करना पसंद करते हैं। यह सबका अपना नजरिया है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘एक व्यक्ति में लाखों परतें होती हैं, जो उनके द्वारा किए गए पोस्ट से कभी भी सामने नहीं आएंगी

पोस्ट को लेकर नेटिजन्स लगा रहे कयास

अभिनेत्री के नोट को फैंस ने रेडिट पर दोबारा साझा किया है। इस पर नेटिजन्स कमेंट कर कई तरह के कयास लगा रहे हैं कि उनका ये नोट किस बारे में हो सकता है। वहीं, फैंस कमेंट कर उनके नोट पर चिंता जाहिर कर रहे हैं कि अचानक से मौनी रॉय ने इस तरह का नोट क्यों साझा किया है।

‘एलएसडी 2’ में नजर आएंगी मौनी

वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी जल्द ही ‘एलएसडी 2’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में में बोनिता राजपुरोहित और अभिनव सिंह मुख्य भूमिका में हैं। मौनी रॉय, उर्फी जावेद, तुषार और अनु मलिक कैमियो में हैं। बालाजी टेलीफिल्म्स के डिवीजन बालाजी मोशन पिक्चर्स और कल्ट मूवीज द्वारा निर्मित ये फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button