मनोरंजन

69वां फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार : रणबीर कपूर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आलिया भट्ट सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

गुजरात के गांधीनगर में 69वां फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में बॉलीवुड के कई कलाकार शामिल हुए। समारोह में बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब मिला। इस समारोह में 2023 में रिलीज हुईं फिल्मों में विभिन्न श्रेणियों में फिल्म जगत से जुड़े लोगों को पुरस्कृत किया गया।

समारोह में अभिनेता रणबीर कपूर ने संदीप रेड्डी वांगा की निर्देशित फिल्म ‘एनिमल” में मुख्य भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और उनकी पत्नी आलिया भट्ट को करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) श्रेणी में ’12th फेल” के लिए विक्रांत मेस्सी को पुरस्कार मिला। वहीं, रानी मुखर्जी को ”मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे” और शेफाली शाह को ”थ्री ऑफ अस” में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स) पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 69वें फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह का संचालन फिल्म निर्माता करण जौहर, अभिनेता आयुष्मान खुराना और टीवी होस्ट मनीष पॉल ने किया। इस कार्यक्रम में नृत्य, संगीत, हास्य नाटक और मनोरंजन के साथ खूब लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button