मनोरंजन

रश्मिका मंदाना की टोपी के बाद जैकेट ने खींचा ध्यान, विजय देवरकोंडा से फिर जुड़ा नाम

नई दिल्‍ली । पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपने लव अफेयर को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर लोगों को उनके और एक्टर विजय देवरकोंडा के रिलेशनशिप में होने के हिंट मिल जाते हैं।

चाहे ये लव बर्ड अपने मुंह से इश्क कबूल न करें लेकिन इनका इंस्टाग्राम हैंडल चीख-चीखकर इनके प्यार में होने का सबूत देता है। कभी इनका कैप्शन एक जैसा होता है तो कभी दोनों एक वक्त पर एक ही जगह से फोटो शेयर करते हैं। जब फैंस ने इनकी चोरी पकड़नी शुरू की तो ये दोनों स्मार्ट हो गए और एक वक्त पर एक जगह से फोटो शेयर करना इन्होने बंद कर दिया।

रश्मिका और विजय से फिर हुई गलती

लेकिन फिर भी फैंस हैं कि वो इन दोनों के बीच कनेक्शन ढूंढ ही लेते हैं। कुछ दिनों पहले रश्मिका की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी जिसमें वो पिंक टोपी लगाकर पोज दे रही थीं। ये टोपी देखते ही रश्मिका और विजय के फैंस समझ गए कि एक्ट्रेस ने ये कैप किस से ली है और वो यहां किसके साथ हैं। दरअसल, उस सेम पिंक टोपी में विजय अपनी फोटोज और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके थे। ऐसे में फैंस को यकीन हो गया कि इन दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। इसी बीच अब एक्ट्रेस का लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट भी बज्ज क्रिएट कर रहा है।

टोक्यो ट्रिप से फिर मिला रिलेशनशिप का हिंट

दरअसल, हाल ही में रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम से कुछ फोटोज शेयर की हैं। ये उनकी टोक्यो ट्रिप के दौरान की तस्वीरें हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस शॉपिंग करते हुए, खाना एन्जॉय करते हुए और दोस्तों के साथ मस्ती करती हुए दिखाई दे रही हैं। साथ ही वो जमकर पोज भी दे रही हैं। लेकिन हमारा ध्यान उनकी उस फोटो पर अटक गया जिसमें रश्मिका ओवर साइज्ड व्हाइट जैकेट में दिखाई दे रही हैं। ये जैकेट देख ऐसा लगा जैसे इसे हमने पहले भी देखा है। थोड़ा रिसर्च किया तो ये जैकेट हमें उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी दिखाई दे गई।

Related Articles

Back to top button