मनोरंजन

दादा साहेब फाल्के फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड में शाहरुख खान ने जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

”दादा साहब फाल्के पुरस्कार” भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार के रूप में जाना जाता है। यह पुरस्कार समारोह हाल ही में मुंबई में आयोजित किया गया था। इस बॉलीवुड के मशहूर कलाकारों ने शिरकत की। अवॉर्ड समारोह का एक्टर साल भर तक इंतजार करते हैं। इस साल बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। बॉबी देओल और संदीप रेड्डी वांगा को फिल्म एनिमल के लिए सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में बॉलीवुड और दक्षिण फिल्म उद्योग के कलाकार भी शामिल हुए। इस इवेंट में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, बॉबी देओल, शाहिद कपूर, विक्की कौशल और नयनतारा नजर आए।

दादा साहब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव मुंबई के ताज लैंड्स एंड में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड और दक्षिण फिल्म उद्योग के कलाकार भी शामिल हुए। इस इवेंट में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, बॉबी देओल, शाहिद कपूर, विक्की कौशल और नयनतारा नजर आए। इस दौरान शाहरुख खान ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने रानी मुखर्जी के साथ पोज देकर भी सुर्खियां बटोरी।

Related Articles

Back to top button